Headlines

Clean Festival:-नगर निगम का सफाई स्वच्छोत्सव पखवाड़ा हुआ समाप्त

 देहरादून 3 अक्टूबर 2025

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान (स्वच्छोत्सव 2025) का आयोजन नगर निगम देहरादून द्वारा  17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया गया।

इस दौरान शहर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।

अभियान का शुभारंभ गांधी पार्क से  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गया।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल (आईएएस) सहित अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क में स्वच्छता श्रमदान किया, सफाई मित्रों से संवाद किया तथा “स्वच्छता रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों का सम्मान एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।

अभियान के दौरान नगर निगम देहरादून द्वारा अनेक गतिविधियाँ संचालित की गईं,

जिनमें प्रमुख रूप से स्वच्छ फूड स्ट्रीट्स 18 सितम्बर को रेहड़ी व फूड स्टॉल संचालकों हेतु स्वच्छता व हाइजीन पर कार्यशाला।

सामुदायिक सफाई अभियान 19 सितम्बर कॉलोनियों, नालों व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई।

कचरा स्रोत पर पृथक्करण 21 सितम्बर डोर टू डोर कंपनियों द्वारा दो डिब्बा प्रणाली पर जागरूकता एवं होम कंपोस्टिंग का प्रदर्शन।

प्लास्टिक मुक्त देहरादून 23 सितम्बर नगर निगम अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन।

एक दिन, एक घंटा, एक साथ 25 सितम्बर नगर निगम परिसर एवं जोनल कार्यालयों में स्वच्छता शपथ एवं 1 घंटा श्रमदान।

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर 26 सितम्बर स्वास्थ्य जांच, पीपीई किट वितरण एवं सुरक्षा प्रशिक्षण।

बाजार एवं सार्वजनिक स्थल सफाई 27 सितम्बर पॉलिटन बाजार व अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई।

ग्रीन देहरादून ड्राइव 28 सितम्बर पार्क सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण।

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ 30 सितम्बर अस्पताल व डिस्पेंसरी क्षेत्र में विशेष सफाई एवं फॉगिंग।

समीक्षा एवं सम्मान 1 अक्टूबर मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम देहरादून को उपलब्ध कराए गए।

नए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समापन समारोह 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर शहर व्यापी सफाई अभियान, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।

अभियान की अवधि के दौरान नगर निगम देहरादून ने शहर के 62 क्लीनलिनेस टार्गेट यूनिट्स को भी सफलतापूर्वक परिवर्तित किया, जहाँ पूर्व में नियमित रूप से कचरा डंप किया जा रहा था।

नगर निगम देहरादून ने इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को न केवल स्वच्छता की जिम्मेदारी का बोध कराया बल्कि “क्लीन देहरादून, ग्रीन देहरादून” के संकल्प को भी आगे बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:   Decision:- जनगणना-2027 से पूर्व 'अपनी गणना अपने गाँव' अभियान पर तात्कालिक निर्णय आवश्यक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Sputnik – Social Media Marketing Elementor Template Kit SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme