Headlines

Missing :- ज्योलिकोट आम पड़ाव के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा पन्द्रह यात्री घायल, दो की मौत, एक लापता

 नैनीताल 2 नवम्बर 2025।

शनिवार की देर रात एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन नैनीताल ने सूचना दी कि ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि टेम्पो ट्रैवलर  अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे गिरा हुआ था,

जिसमें कुल 18 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया।

दुर्भाग्यवश, 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जबकि 1 व्यक्ति लापता पाया गया, जिसकी खोज के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें:   Body Recovered:- शक्ति नहर में लापता महिला का एस डी आर एफ ने किया शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *