स्वास्थ्यHealth Camp:- राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन Panchur Varta6 November 202501 mins देहरादून 6 नवम्बर 2025। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य स्तरीय कौशल विकास, एवं रोजगार महोत्सव 2025 में बहुउद्देश्यीय शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया और साथ ही कैंप का निरीक्षण भी किया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण सेवाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया गया। शिविर में मुख्य चिकित्स अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वन्दना सेमवाल एवं डॉ0 कैलाश गुंज्याल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 प्रताप रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन जोशी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सीर्सवाल, जिला आशा समन्वयक दिनेश पांडे, अखिलेश डबराल, अर्चना उनियाल, मनीषा बिष्ट, सुमित नौटियाल, आशा सेमल्टी, भरत रावत, आशा, दीपा नारंग, यूपीएचसी माजरा की मेडिकल टीम सहित आशा कार्यकत्रियां तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित रहे। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला चिकित्सालय देहरादून के डी0ई0आई0सी0 केन्द्र में मल्टी स्पेशियलिटी कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में 300 से अधिक बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करने के साथ-साथ आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। कैंप में उपस्थित बच्चों की बाल रोग संबंधी 26, नाक कान गला रोग संबंधी 74, नेत्र रोग संबंधी 98, तथा 42 अन्य रोगों से संबंधित जांच की गयी। कैंप में बच्चों को सूक्ष्म जलपान एवं गिफ्ट वितरति किये गये। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग का संकल्प है कि जनपद के अंतर्गत अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके। शिविरोें में आने वाले लाभार्थियों को स्वास्थ्य जांच सहित परामर्श तथा निःशुल्क औषधि सेवाएं उपलब्ध करायी गयी। शिविर में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 मनु जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.एच.एम. डॉ0 निधि रावत, मेड्रिना हास्पिटल से डॉ0 हर्षिता, डॉ0 प्रियंका गैरोला, डॉ0 शशि वासन, डॉ0 के आर सोन, डॉ0 अनु स्वरूप, डॉ0 निशा सिंगला, डॉ0 जे पी नौटियाल, डॉ0 हर्षवर्धन खुराना सहित आ0बी0एस0के टीम से नवीन, सविता नेगी, डॉ0 पूनम, नीमा, वन्दना, एनसीडी सेल से सुभांश भट्ट एवं प्रवीन खत्री, एवं गीता शर्मा, कल्पना उपस्थित रहे। ये भी पढ़ें: Blessings:- सीएम धामी ने नन्हे-मुन्नों को अपने हाथ से कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद Post navigation Previous: Rescue :- कोलूखेत के पास बाइकसवार पिता-पुत्र गिरे खाई में पिता की मौत बेटा घायल Next: Respect:- उत्तराखंड की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी का नमन, आंदोलनकारियों का होगा भव्य सम्मान Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Blessings:- सीएम धामी ने नन्हे-मुन्नों को अपने हाथ से कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दिया आशीर्वाद Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
World Heart Day:- दिल को स्वस्थ रखने का संकल्प, बदलती जीवनशैली में सावधानी जरूरी- डॉ दीक्षित Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Treatment:- रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों का उपचार सीएसआर फंड से-डीएम Panchur Varta26 September 2026 0
Awareness:- तंबाकू मुक्त जीवन का संदेश: राजकीय पॉलिटेक्निक रानीपोखरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0