Skip to content
कोटद्वार 22 नवम्बर 2025।
विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में,
देवी रोड तड़ियाल चौक स्थित से मालवीय उद्यान तक आयोजित “यूनिट मार्च” एवं तिरंगा पदयात्रा में प्रतिभाग किया।
यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया,
जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश में तिरंगा पदयात्राएँ,
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठियाँ और जन-जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अद्वितीय योगदान को याद किया जा रहा है।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सरदार पटेल को “आयरन मैन ऑफ इंडिया” कहे जाने के पीछे का इतिहास विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल ने जो अभूतपूर्व कार्य किया,
वह राष्ट्रीय एकता और अखंडता का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके इस अद्वितीय योगदान ने ही आधुनिक भारत की नींव को मजबूत आधार प्रदान किया।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार की जनता,
जनप्रतिनिधियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ हाथों में तिरंगा लिए तड़ियाल चौक से मालवीय उद्यान तक,
एकता और राष्ट्रभावना का संदेश देते हुए पदयात्रा की। मालवीय उद्यान में यात्रा का समापन हुआ,
जहां सांसद अनिल बलूनी ने सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और राष्ट्र-निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “आज का भारत सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व का परिणाम है।