अपराधSuicide:- विकासनगर में अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारी Panchur Varta20 December 202501 mins विकासनगर 20 दिसम्बर 2025। विकासनगर में बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बादामावाला क्षेत्र में रहने वाले एक नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी। घटना उस समय की है जब अंश गुप्ता दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, वह पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी और पास में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। परिजन अंश को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार, युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: Proceeding:-आतंकी नेटवर्क, अवैध हथियार, बांग्लादेशी घुसपैठ, साइबर ठगी एवं नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही-डीजीपी Post navigation Previous: MANREGA:- भाजपा केवल नाम बदलने का खेल खेल रही है- गोदियालNext: First Place :-एस.डी.जी. के संकेतकों के आधार पर पहली बार जारी मासिक रैंकिग में चम्पावत पहले स्थान पर Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Recovered:- डेढ़ करोड़ से अधिक की नगद धनराशि को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा Panchur Varta16 May 202616 May 2026 0
Proceeding:-आतंकी नेटवर्क, अवैध हथियार, बांग्लादेशी घुसपैठ, साइबर ठगी एवं नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही-डीजीपी Panchur Varta15 May 202615 May 2026 0
Elderly Group:-ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी करने वाले महाराष्ट्र की ‘बुजुर्ग टोली’ के छः सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार Panchur Varta14 May 202614 May 2026 0
Exposed:-25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को पुलिस ने किया बेनकाब Panchur Varta14 May 2026 0