अपराधSuicide:- विकासनगर में अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारी Panchur Varta20 December 202501 mins विकासनगर 20 दिसम्बर 2025। विकासनगर में बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बादामावाला क्षेत्र में रहने वाले एक नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी। घटना उस समय की है जब अंश गुप्ता दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, वह पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी और पास में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। परिजन अंश को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार, युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: Destroyed:- चमोली के रामपुर-तोरती में 90 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, अब तक 160 नाली साफ Post navigation Previous: MANREGA:- भाजपा केवल नाम बदलने का खेल खेल रही है- गोदियालNext: First Place :-एस.डी.जी. के संकेतकों के आधार पर पहली बार जारी मासिक रैंकिग में चम्पावत पहले स्थान पर Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Destroyed:- चमोली के रामपुर-तोरती में 90 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट, अब तक 160 नाली साफ Panchur Varta5 October 20265 October 2026 0
Prostitution🚨:- देहरादून में किराये के कमरे में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना समेत 6 गिरफ्तार Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Cash 💰 Flowed:- भाजपा प्रदेश मुख्यालय के पास चोरों का आतंक, सियासी बैठक के बीच कार का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाई Panchur Varta2 October 20262 October 2026 0
Fake Certificates :- एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में तीसरी FIR दर्ज, एलिस तोमर नामजद Panchur Varta30 September 202630 September 2026 0