देहरादूनEtiquette :- सीएम धामी से महापौर थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की Panchur Varta20 December 202520 December 202501 min देहरादून 20 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए। प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ये भी पढ़ें: Floral Tribute :- सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की पुष्पांजलि Post navigation Previous: Rights:- मनरेगा की हत्या – मोदी सरकार ने काम का अधिकार छीना- कांग्रेस प्रवक्ता-आलोक शर्माNext: Review:- डीएम बंसल ने एस आई आर विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की समीक्षा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
True Tribute:- शहीदों के सपनों का खुशहाल और समृद्ध उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि-गोदियाल Panchur Varta9 November 20269 November 2026 0
Overseas Conference:-13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन- धामी Panchur Varta7 November 2026 0
Dedication:-हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री Panchur Varta7 November 2026 0
Welcome:- राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत Panchur Varta6 November 20266 November 2026 0