देहरादूनEtiquette :- सीएम धामी से महापौर थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की Panchur Varta20 December 202520 December 202501 min देहरादून 20 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए एवं देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए। प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ये भी पढ़ें: Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Post navigation Previous: Rights:- मनरेगा की हत्या – मोदी सरकार ने काम का अधिकार छीना- कांग्रेस प्रवक्ता-आलोक शर्माNext: Review:- डीएम बंसल ने एस आई आर विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की समीक्षा Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Accident:- मोहोबेवाला चौक पर बड़ा हादसा टला, ईंटों से भरा ट्रक ग्राफिक एरा हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसा Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Public Anger🤬:-किशाऊ बांध के खिलाफ क्वानू में फूटा जनाक्रोश, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0
Service Bridge:- चकराता के मोहना में सेवा सेतु शिविर में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण Panchur Varta24 September 202624 September 2026 0