Headlines

Public problems :- कोलीढेक लोहाघाट में मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जन समस्याएं किया समाधान

 चंपावत 17 जनवरी 2026।

जनपद चंपावत में शनिवार को आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ो जन समस्याओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में अपनी अपनी समस्याएं लेकर भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

चंपावत के कोलीढेक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में न्याय पंचायत कोलीढेक की समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने टूटी हुई नाली और सड़क बनवाने, पेंशन का लाभ दिलवाने, फसलों की सुरक्षा के लिए तार बाड लगाने, पेयजल सप्लाई नियमित करने, राशन कार्ड बनवाने, खेल मैदान बनवाने जैसी समस्याएं उठाई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों से इन समस्याओं पर जवाब तलब किया और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कुल 28 स्टाल लगाए गए थे, 600 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 70 से ज्यादा शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

 इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर नागरिक तक सीधे पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि जन जन के हितों के प्रति यही संवेदनशीलता भाजपा की लगातार जीत की वजह भी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,

मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   Will Stop 🚏:-  उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरूमदारा में भी रुकेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *