रेस्क्यूDeath:- त्यूनी में तूफान गिरा खाई चालक की मौत Panchur Varta28 February 202601 min देहरादून 28 फरवरी 2026। थाना त्यूणी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। इस सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि फोर्स ट्रैक्स तूफान लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। गाड़ी में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया। मृतक की पहचान महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। ये भी पढ़ें: Collision:- ऋषिकेश में डंपर और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोगों घायल Post navigation Previous: Smile:-संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहलNext: Virtual Launch:- सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Collision:- ऋषिकेश में डंपर और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोगों घायल Panchur Varta31 August 202631 August 2026 0
Rescue:- सहिया में गहरी खाई में गिरी दिल्ली की कार, पांच लोग घायल Panchur Varta29 August 202629 August 2026 0
Wild Mushrooms:- घांघरिया में आधी रात पुलिस बनी सहारा, जंगली मशरूम खाने से बीमार चार नेपाली नागरिकों को समय पर पहुंचाया अस्पताल Panchur Varta26 August 202626 August 2026 0
Body Recovered:- सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे दिल्ली निवासी का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद Panchur Varta23 August 202623 August 2026 0