Skip to content
देहरादून 23 अगस्त 2026।
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहकर डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने गहन सर्च अभियान चलाकर बरामद कर लिया।
शव सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास मिला।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति पानी में बह गया है।
सूचना मिलते ही एस डी आर एफ की टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान कर रहा था,
तभी वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
इसके बाद एस डी आर एफ ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान शुरू किया।
लगातार प्रयासों के बाद एस डी आर एफ के जवानों ने डूबे व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के निकट बरामद कर लिया।
शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
एस डी आर एफ अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालों और झरनों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें,
तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।