Headlines

Awareness rally :- विश्व क्षय रोग दिवस पर स्टेट नर्सिंग कॉलेज, चन्दर नगर में जागरूकता रैली का आयोजन

देहरादून 24 मार्च 2026।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अन्तर्गत विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च 2026 के अवसर पर स्टेट नर्सिंग कॉलेज, चन्दर नगर, देहरादून के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून डॉ० मनोज कुमार शर्मा द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ० मनोज वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी देहरादून, मीनाक्षी, प्रधानाचार्य, स्टेट नर्सिंग कॉलेज, चन्दर नगर,

तथा जनपद देहरादून के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम से सम्बन्धित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

जनपद देहरादून में क्षय रोग की स्थिति:

वर्ष 2025 में कुल 8976 मरीज चिन्हित किए गए तथा उनका उपचार प्रारम्भ किया गया।

वर्ष 2024 में 9331 मरीजों की पुष्टि हुई तथा उपचार आरम्भ हुआ।

वर्ष 2026 में अब तक कुल 1768 मरीज (954 पब्लिक एवं 814 प्राइवेट) चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

वर्तमान में जनपद देहरादून में लगभग 3453 क्षय रोगी सक्रिय रूप से इलाज प्राप्त कर रहे हैं।

जनपद में कुल 08 ट्रीटमेंट यूनिट (TU) कार्यरत हैं तथा इनके अन्तर्गत 23 TB लैब (NAAT) स्थापित हैं, जहाँ क्षय रोग की निःशुल्क जाँच एवं निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत इलाजरत क्षय रोगियों की सहमति से 1597 मरीजों को नि-क्षय मित्रों के माध्यम से पोषण आहार (पोषक भोजन) उपलब्ध कराया जा रहा है।

रैली चन्दर नगर स्थित स्टेट नर्सिंग कॉलेज से प्रारम्भ होकर बन्नू स्कूल चौराहा, रेसकोर्स होते हुए चन्दर नगर मुख्य मार्ग से वापस नर्सिंग कॉलेज पर समाप्त हुई।

रैली के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे समाज में क्षय रोग के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय सहयोग करें।

उन्होंने क्षय रोग की पहचान, उपचार तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० मनोज वर्मा ने बताया कि आज से 100 दिवसीय विशेष अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है।

इस अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें उच्च जोखिम वाले शहरी वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन एवं बलगम जाँच की सुविधा के साथ शिविर लगाएंगी।

ये भी पढ़ें:   Penalty:-ऋषिकेश में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने चलाया तंबाकू मुक्त अभियान में 15 लोगों के चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *