Headlines

Death:- डाकपत्थर क्षेत्र में पिकअप खाई में गिरी ड्राइवर की मौत

देहरादून 25 मार्च 2026।

एसडीआरएफ टीम को थाना कालसी से प्राप्त सूचना के अनुसार कोठी इछाड़ी रोड, लालढांग के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि पिकअप वाहन सड़क मार्ग से 200 मीटर नीचे नदी में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा रोप की सहायता से नीचे खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला,

किन्तु दुर्भाग्यवश उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

मृतक की पहचान अजय भाटी पुत्र दिलेराम भाटी, उम्र 26 वर्ष, निवासी अंबाड़ी, विकासनगर के रूप में हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को बाहर निकालकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Direct Gaze:- तमक नाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर, कनेक्टिविटी बहाली और राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *