रविवार प्रातः समय लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया है।
इस सूचना पर एस डी आर एफ पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि एक पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854)
अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें दो व्यक्ति एवं एक खच्चर सवार थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कड़ी मशक्कत कर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
दुर्भाग्यवश वाहन चालक एवं खच्चर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
टीम द्वारा चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घायल व्यक्ति पूरन सिंह पुत्र रूप चंद्र सिंह उम्र – 55 वर्ष निवासी ग्राम साथियाला पट्टी भिलग टिहरी गढ़वाल।
मृतक का नाम बॉबी पुत्र जगबीर लाल उम्र लगभग-28 वर्ष निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़।