Headlines

Census :- प्रमुख जनगणना अधिकारी बंसल ने बताया की जनगणन दो चरणों में संपन्न होगी

देहरादून 15 अप्रैल 2026।

 देहरादून में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त नमामि बंसल प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा की गई,

जिसमें नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (जनगणना) एवं 05 चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं बैठक के बाद नगर आयुक्त नमामि बंसल प्रमुख जनगणना अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा।

प्रथम चरण: हाउस लिस्टिंग एवं आवासीय विवरण

द्वितीय चरण: जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक विवरण

प्रथम चरण के अंतर्गत नगर निगम देहरादून क्षेत्र को 05 चार्ज में विभाजित किया गया है,

जिनमें कुल 1958 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) गठित किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक हेतु गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है,

तथा उनकी निगरानी के लिए 340 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।

गणनाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को नगर निगम सभागार, दून मेडिकल कॉलेज सभागार,

एसजीआरआर संस्थान तथा दून विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है,

जिसे पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, Self-Enumeration (स्वयं गणना) की सुविधा 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/

 पर जाकर अपनी आईडी प्राप्त कर सकते हैं,

तथा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत क्षेत्रीय सत्यापन (Verification) भी सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   Letter :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी ने राज्य के सभी सांसदों और राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub GamiPress Congratulations Popups GamiPress Coupons GamiPress Credly Gamipress Daily Login Rewards GamiPress Easy Digital Downloads Discounts GamiPress Easy Digital Downloads Partial Payments GamiPress Easy Digital Downloads Points Gateway GamiPress Email Digests GamiPress Expirations GamiPress Frontend Awards