देहरादूनCensus :- प्रमुख जनगणना अधिकारी बंसल ने बताया की जनगणन दो चरणों में संपन्न होगी Panchur Varta15 April 202615 April 202601 mins देहरादून 15 अप्रैल 2026। देहरादून में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त नमामि बंसल प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी (जनगणना) एवं 05 चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बैठक के बाद नगर आयुक्त नमामि बंसल प्रमुख जनगणना अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण: हाउस लिस्टिंग एवं आवासीय विवरण द्वितीय चरण: जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक विवरण प्रथम चरण के अंतर्गत नगर निगम देहरादून क्षेत्र को 05 चार्ज में विभाजित किया गया है, जिनमें कुल 1958 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) गठित किए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक हेतु गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जा चुकी है, तथा उनकी निगरानी के लिए 340 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। गणनाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को नगर निगम सभागार, दून मेडिकल कॉलेज सभागार, एसजीआरआर संस्थान तथा दून विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगा। समीक्षा बैठक में प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूर्ण पारदर्शिता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, Self-Enumeration (स्वयं गणना) की सुविधा 10 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपनी आईडी प्राप्त कर सकते हैं, तथा स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत क्षेत्रीय सत्यापन (Verification) भी सुनिश्चित किया जाएगा। ये भी पढ़ें: Spot Inspection:-गढ़ी डाकरा क्षेत्र में प्रस्तावित फोर लेन सड़क मार्ग का मौका मुआयना करते:- कैबिनेट मंत्री जोशी Post navigation Previous: Base :- महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का आधार है- सीएम धामी Next: Instruction :- यात्रा ट्रांजिस्ट कैंम्प में यात्रियों को निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन की व्यवस्था बनाने को डीएम ने दिए निर्देश Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Grief :- सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूड़ी निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया Panchur Varta19 May 2026 0
B C Khanduri:- उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में शामिल रहे बी सी खंडूड़ी का हुआ निधन Panchur Varta19 May 202619 May 2026 0
Courtesy Call :- ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट Panchur Varta19 May 202619 May 2026 0