Headlines

Injured :- सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

चमोली 17 अप्रैल 2026।

चमोली जिले के गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।

स्थानीय युवकों प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पवार ने साहस का परिचय देते हुए दोनों घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

घायलों की पहचान जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (28 वर्ष), सिग्नल कंपनी जोशीमठ में तैनात, के रूप में हुई है।

चिकित्सकों के अनुसार जांबाज सिंह को सिर में हल्की चोट आई है, जबकि धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें हैं।

और वह बेहोशी की हालत में है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सेना द्वारा घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। बताया गया है कि धवन सिंह अग्निवीर के रूप में सेना में सेवाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   Search :- एस डी आर एफ ने चितई मंदिर के पास लापता हुए युवक को जंगल में खोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Fullscreen Parallax WordPress Plugin Fun Facts Pro FundBar – Fundraising Charity WordPress Theme Fundboxs – Charity & Donation WordPress Theme Fundboxs – Charity & Donation WordPress Theme Fundbux – Charity & Fundraise WordPress Theme Fundly – Fundraising WordPress Theme Fundor – Charity Nonprofit WordPress Theme Fundra – Fundraising & Donation WordPress Theme Fundro – Charity Nonprofit WordPress Theme