रेस्क्यूInjured :- सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल Panchur Varta16 April 202601 mins चमोली 17 अप्रैल 2026। चमोली जिले के गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। स्थानीय युवकों प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पवार ने साहस का परिचय देते हुए दोनों घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। घायलों की पहचान जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (28 वर्ष), सिग्नल कंपनी जोशीमठ में तैनात, के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार जांबाज सिंह को सिर में हल्की चोट आई है, जबकि धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें हैं। और वह बेहोशी की हालत में है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सेना द्वारा घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। बताया गया है कि धवन सिंह अग्निवीर के रूप में सेना में सेवाएं दे रहे हैं। ये भी पढ़ें: Search :- एस डी आर एफ ने चितई मंदिर के पास लापता हुए युवक को जंगल में खोज Post navigation Previous: Interference :-कांग्रेस का निजी स्कूलों की मनमानी पर डीएम से अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Search :- एस डी आर एफ ने चितई मंदिर के पास लापता हुए युवक को जंगल में खोज Panchur Varta15 April 202615 April 2026 0
Death :- पिकअप गहरी खाई में गिरी चालक व खच्चर की मौत एक घायल Panchur Varta12 April 202612 April 2026 0
Stranded Trackers:- पुलिस और वन विभाग ने तुंगनाथ-चंद्रशिला मार्ग पर फंसे ट्रैकर्स का किया रेस्क्यू Panchur Varta12 April 202612 April 2026 0
Rescue :- महादेव चट्टी के पास खौफनाक हादसा: 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta6 April 20266 April 2026 0