देहरादूनTribute :-सीएम धामी ने स्व बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की Panchur Varta25 April 202601 min देहरादून 24 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए, कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय अंचलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बहुगुणा ने पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि बहुगुणा का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। और हमें जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Floral Tribute :- सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी को अर्पित की पुष्पांजलि Post navigation Previous: Death:- त्यूणी में गहरी खाई में गिरा आईसर ट्रक चालक की मौत Next: Congratulated:-सीएम धामी ने 10वीं व 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को फोन कर उन्हें बधाई दी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
True Tribute:- शहीदों के सपनों का खुशहाल और समृद्ध उत्तराखंड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि-गोदियाल Panchur Varta9 November 20269 November 2026 0
Overseas Conference:-13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय में आयोजित होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन- धामी Panchur Varta7 November 2026 0
Dedication:-हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पण : मुख्यमंत्री Panchur Varta7 November 2026 0
Welcome:- राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत Panchur Varta6 November 20266 November 2026 0