देहरादूनTribute :-सीएम धामी ने स्व बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की Panchur Varta25 April 202601 min देहरादून 24 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर के निकट एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में उत्तर प्रदेश के, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए, कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश एवं समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बहुगुणा केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने विशेष रूप से पर्वतीय अंचलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बहुगुणा ने पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की। उनके प्रयासों से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिली। उन्होंने कहा कि बहुगुणा का संपूर्ण जीवन जनकल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। और हमें जनहित में कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, खजान दास, विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ये भी पढ़ें: Human Chain:- अंकिता भंडारी हत्याकांड: चौथी बरसी पर फिर उठे सवाल, न्याय की मांग को लेकर देहरादून में मानव श्रृंखला Post navigation Previous: Death:- त्यूणी में गहरी खाई में गिरा आईसर ट्रक चालक की मौत Next: Congratulated:-सीएम धामी ने 10वीं व 12वीं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को फोन कर उन्हें बधाई दी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Burning Car :- देहरादून में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान Panchur Varta20 September 202620 September 2026 0
Committed:- महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री धामी Panchur Varta19 September 202619 September 2026 0
Direct Benefits :- हर ब्लॉक और तहसील में पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, स्वास्थ्य शिविरों के साथ मिलेगा लाभार्थियों को सीधा लाभ- उनियाल Panchur Varta19 September 202619 September 2026 0
Attraction:- जल सृष्टि पार्क में हर आयु वर्ग के लिए सुविधाएं, प्राकृतिक सौंदर्य बना विशेष आकर्षण-सीएम धामी Panchur Varta19 September 202619 September 2026 0