उत्तराखंडAppointment:- उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी नियुक्ति Panchur Varta26 April 202626 April 202601 mins गोपेश्वर/ ज्योर्तिमठ 26 अप्रैल 2026 । उत्तराखण्ड शासन ने बीते शनिवार 25 अप्रैल को प्रशासनिक फेरबदल के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए। कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। शासन के इस निर्णय का बीकेटीसी कर्मचारी संघ सहित धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल अपने मूल विभाग मंडी समिति में चले गये थे। बाद में जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को मुख्य कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वर्तमान में शासन की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोहन सिंह रांगण को बीकेटीसी का पूर्णकालिक मुख्य कार्याधिकारी बनाया गया है। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बीकेटीसी में पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति का स्वागत किया है। पूर्णकालिक सीईओं की नियुक्ति से श्री बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। उपजिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग में अपने उपजिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान प्रभावी प्रशासन, जनहितकारी फैसलों और मजबूत प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया है। आपदा प्रबंधन में तत्परता, जनसमस्याओं का त्वरित समाधान तथा विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है। अब बदरीनाथ केदारनाथ धाम जैसे विश्वप्रसिद्ध आस्था केंद्रों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उनकी नियुक्ति से उम्मीद है कि मंदिर समिति की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनेगी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी कर्मचारी संघ, सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों जनप्रतिनिधियों,हकहकूकधारियों ने नवनियुक्त बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी को शुभकामनाएं दी है। शासन के निर्णय का स्वागत किया और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में बदरीनाथ -केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी। ये भी पढ़ें: Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम - धामी Post navigation Previous: Action Plan:-जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजनाNext: Picture🖼️ :- रिवर्स माइग्रेशन और आधुनिक कृषि से बदल रही उत्तराखंड के बागेश्वर की तस्वीर Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Powerful Medium:- विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम – धामी Panchur Varta20 June 202620 June 2026 0
Power :- ध्यान व्यक्ति को स्वयं से जोड़कर जीवन में संतुलन, स्पष्टता और आंतरिक शक्ति प्रदान करता है – राज्यपाल Panchur Varta18 June 202618 June 2026 0
Limited :- विज्ञान को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर जन-जन तक पहुँचाना होगा – राज्यपाल Panchur Varta18 June 202618 June 2026 0
Cultural Glimpse:- उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में दिखेगी देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक Panchur Varta15 June 202615 June 2026 0