खेलInstruction:- खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश Panchur Varta1 May 20261 May 202601 mins देहरादून 01 मई 2026। उत्तराखंड शासन ने खेल विभाग में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों की सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, जनपदों में तैनात कॉन्ट्रैक्ट खेल प्रशिक्षकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निरंतरता प्रदान किए जाने, तथा उनके कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने इस विषय में पूर्व में जारी आदेशों और संशोधनों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है, कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं सेवाओं का विस्तार नियमानुसार किया जाएगा। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेल विभाग के अंतर्गत वर्तमान में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों, जिनकी सेवा अवधि पूर्ण हो चुकी है, उनके मामलों में भी शासनादेश दिनांक 11 जुलाई 2024 के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके तहत योग्य प्रशिक्षकों को निरंतरता प्रदान करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश में खेल गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है और खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण उपलब्ध हो सकेगा। ये भी पढ़ें: 🎯 Game Methodology :- तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक- सीडीओ डॉ मिश्र Post navigation Previous: Illegal Construction:-रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेतNext: Coronation :- डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
🎯 Game Methodology :- तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक- सीडीओ डॉ मिश्र Panchur Varta18 June 202618 June 2026 0
Review :- सीएम धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा Panchur Varta13 June 202613 June 2026 0
Shooter :- निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के अस्पताल में निधन Panchur Varta12 June 202612 June 2026 0
Talent :- विश्व ओलम्पिक दिवस पर देहरादून में आयोजित खेलों में खिलाडी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा- भंडारी Panchur Varta11 June 2026 0