Headlines

Good Wishes:- राज्यपाल ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी 

 देहरादून 08 मई, 2026।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी पदाधिकारियों,

कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

  राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि ‘‘सेवा ही परम धर्म है’’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए।

रेडक्रॉस के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में निरंतर समर्पित हैं। सेवा, करुणा,

संवेदनशीलता और परोपकार की भावना से किया जा रहा रेडक्रॉस का कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।

 उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों सहित विभिन्न मानवीय गतिविधियों में रेडक्रॉस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रेडक्रॉस भविष्य में भी सेवा और मानवता के अपने मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए।

समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *