अतुल गुप्ता निवासी गंगानगर, ऋषिकेश ने 10 मई को कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर दी कि अनुज गोयल नाम का व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर,
मेरे तथा मेरे परिजनों को हत्या के प्रयास एवं लूट जैसे गंभीर झूठे मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए,
पुलिस कार्यवाही से बचने की एवज में मामले को रफा दफा करने हेतु पुलिस से“सेटिंग”बताते हुए।
वादी तथा वादी के परिजनों पर मामले को दबाने हेतु 20–25 लाख रुपये देने व अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिये जाने की,
धमकी देकर वादी से 02 लाख रुपये की वसूली किये जाने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-181/2026 धारा 318(4)/308(3)/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कोतवाली ऋषिकेश ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्तों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया गया।
पुलिस टीम की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप साजिश में मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल को उंसके दो अन्य साथियों आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी तथा शुभम चौहान के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त शुभम चौहान की निशानदेही पर उसके घर से ₹1,83,500/- नकद बरामद किए गए, जो वादी से वसूली गई रकम का हिस्सा था।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि यह संपूर्ण योजना वादी को भयभीत कर धन वसूली करने हेतु सुनियोजित षड्यंत्र के तहत तैयार की गई थी।
अभियुक्त अनुज गोयल के मोबाइल फोन की जांच में वादी को धमकाने, रुपये मांगने तथा साजिश से संबंधित व्हाट्सएप कॉल,
एवं संदेशों के महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। साथ ही घटना के दौरान की कॉल डिटेल्स एवं चैट रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों अनुज गोयल पुत्र स्व0 कैलाश चंद गोयल, निवासी भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, (उम्र 52 वर्ष) और शुभम चौहान पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी रानीपोखरी/दोनाली, देहरादून, (उम्र 29 वर्ष)
आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी, निवासी अमन विहार, डोईवाला, (उम्र 24 वर्ष)
बरामदगी का विवरण-₹1,83,500/- नकद,एक एप्पल आईफोन मोबाइल,
व्हाट्सएप चैट एवं कॉल रिकॉर्ड,अन्य डिजिटल साक्ष्य सामग्री मिली।