Headlines

Encroachment:-नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध अभियान

देहरादून 15 मई 2026।

नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

जिसमें रांझावाला, वार्ड संख्या 3 में अवैध रूप से निर्मित पुलिया को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत हटाया गया।

 पार्षद मोहन बहुगुणा वार्ड संख्या 10 डोभालवाला की शिकायत पर मेसर्स धन्वंतरी लग्ज़री बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड,

कालीदास रोड द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नाले का मूल स्वरूप बहाल किया गया।

साथ ही कालीदास रोड स्थित नाले में डाले गए अवैध मलबे को दो जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया।

इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा तिलक रोड, पीपल मंडी, हनुमान चौक, राजेंद्र नगर, सिल्मोर मार्ग,

लालपुर एवं मंडी क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखी गई 10 ठेलियां, 2 चिप्स रैक, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 10 विज्ञापन सामग्री जब्त की गईं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत वेंडिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *