देहरादूनEncroachment:-नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध अभियान Panchur Varta15 May 202615 May 202601 min देहरादून 15 मई 2026। नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। जिसमें रांझावाला, वार्ड संख्या 3 में अवैध रूप से निर्मित पुलिया को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत हटाया गया। पार्षद मोहन बहुगुणा वार्ड संख्या 10 डोभालवाला की शिकायत पर मेसर्स धन्वंतरी लग्ज़री बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, कालीदास रोड द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नाले का मूल स्वरूप बहाल किया गया। साथ ही कालीदास रोड स्थित नाले में डाले गए अवैध मलबे को दो जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा तिलक रोड, पीपल मंडी, हनुमान चौक, राजेंद्र नगर, सिल्मोर मार्ग, लालपुर एवं मंडी क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखी गई 10 ठेलियां, 2 चिप्स रैक, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 10 विज्ञापन सामग्री जब्त की गईं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत वेंडिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। ये भी पढ़ें: Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Post navigation Previous: Admission:- महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा- रेखा आर्याNext: Penalty:-ऋषिकेश में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने चलाया तंबाकू मुक्त अभियान में 15 लोगों के चालान Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी Panchur Varta28 September 2026 0
Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0