कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई,
प्राप्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर उक्त आगजनी की घटना हुई।
मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रेस्क्यू कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते,
भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए।
उक्त घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए व 01 बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर थी, की मृत्यु हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे 03 पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रेस्क्यू कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई,
तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
विवरण घायल व्यक्ति
1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष।
2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष।
3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार।