Headlines

Fire :- उत्तरकाशी में संयुक्त टीमों ने जंगल की आग पर पाया काबू

उत्तरकाशी 21 मई 2026।

बुधवार की देर रात एस डी आर एफ उत्तराखंड को सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञानसू से साल्ड रोड बासुगांव के समीप जंगल में आग लगी हुई है,

जिसके आवासीय क्षेत्र तक फैलने की संभावना बनी हुई थी।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट उजेली में व्यवस्थापित एस डी आर एफ टीम हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

मौके पर एस डी आर एफ टीम, वन विभाग, फायर सर्विस, एवं एन डी आर एफ की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

सभी टीमों के समन्वित एवं अथक प्रयासों से जंगल में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया,

तथा आग को आवासीय क्षेत्र तक फैलने से रोक दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

ये भी पढ़ें:   Blast in AC:- अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई थी आगजनी की घटना में 13 घायल एक की मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *