Headlines

Injured :- कौडियाला के पास बस पलटी आठ यात्री मामूली घायल

टिहरी गढ़वाल 07 जून 2026।

टिहरी जिले में रविवार सुबह कौडियाला के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा एवं एसडीआरएफ  की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Injured 🤕:-रुद्रप्रयाग गहरी खाई में गिरी SUV 700 कार से पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *