देहरादूनSiege:- अंकिता भंडारी केस में सीबीआई कार्यालय का घेराव Panchur Varta8 June 20268 June 202601 min देहरादून 08 जून 2026। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर देहरादून में एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने सीबीआई कार्यालय का घेराव कर जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए छ माह से चल रही जांच की स्थिति स्पष्ट करने, महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज करते हुए सीबीआई कार्यालय की तालाबंदी अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। ये भी पढ़ें: Mountaineer:- सीएम धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा ने भेंट की Post navigation Previous: Calculation Form:- उत्तराखंड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान शुरू, सीएम धामी को सौंपा गया गणना फॉर्मNext: Case :- अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार के शेफ नेगी के परिजन मिले सांसद बलूनी से Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Financial Sanction:- मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Building the Future:- शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है – मुख्यमंत्री Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Mountaineer:- सीएम धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश और प्रिशा ने भेंट की Panchur Varta8 September 20268 September 2026 0
Ramp Walk :- बीएस नेगी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने रेशमी परिधानों में किया रैंप वॉक Panchur Varta7 September 2026 0