Headlines

Siege:- अंकिता भंडारी केस में सीबीआई कार्यालय का घेराव

 देहरादून 08 जून 2026।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर देहरादून में एक बार फिर आंदोलन तेज हो गया है।

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने सीबीआई कार्यालय का घेराव कर जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए छ माह से चल रही जांच की स्थिति स्पष्ट करने,

महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज करते हुए सीबीआई कार्यालय की तालाबंदी अभियान शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

ये भी पढ़ें:   Registration Camp:- नगर निगम देहरादून में बल्क वेस्ट जनरेटर पंजीकरण शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *