मौसमForecast :- मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी Panchur Varta26 June 202601 mins देहरादून 26 जून 2026। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 29 और 30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में भारी बारिश की चेतावनी है। ये भी पढ़ें: Red Alert:- कल राज्य के पांच जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितम्बर को 04 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी Post navigation Previous: Security Arrangements :- कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, बैरिकेडिंग तोड़ने की घटना ने बढ़ाई चिंताNext: Trout Fish🐠 उत्तराखंड की ट्राउट मछली पहुंची अंतरराष्ट्रीय बाजार में Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Red Alert:- कल राज्य के पांच जनपदों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 सितम्बर को 04 जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0
Yellow Alert :- उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी, कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना Panchur Varta18 September 202618 September 2026 0
Accident:- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: चीरबासा के पास पत्थर गिरने से बुजुर्ग की मौत, सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रोके जा रहे यात्री Panchur Varta13 September 202613 September 2026 0
Lightning⚡:-छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई और रायवाला में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली की आशंका Panchur Varta4 September 2026 0