Headlines

Inspection:- जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं सिंचाई विभाग ने भागीरथी नदी के जलस्तर बढ़ने से हर्षिल क्षेत्र का मुआयना किया

उत्तरकाशी 28 जून 2026।

बीते दिन भागीरथी नदी के जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस,

पुलिस चौकी और स्थानीय आवासीय बस्ती के सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रबंधन,

और सिंचाई विभाग को तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और सुरक्षात्मक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए थे।

  जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाई एवं सिंचाई विभाग ने संयुक्त रूप से हर्षिल पहुंचकर क्षेत्र का मौका मुआयना किया।

बताया गया कि मानसून सीजन में नदी का जल स्तर बढ़ने एवं भूमि कटाव के संभावित खतरे को देखते हुए।

नदी के किनारे सबसे संवेदनशील करीब 100 मीटर के हिस्से में तात्कालिक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान हर्षिल के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Water Bypass :- सीएम धामी ने खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *