विनोद कुमार पुत्र भगवत प्रसाद तथा राजेश कुमार पुत्र भगवत प्रसाद के साथ मारपीट की गई,
जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी तथा ग्रामीणों द्वारा उपचार हेतु लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ विनोद कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इन दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा विगत दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर उनके मध्य आपस में कहा सुनी हुई थी।
घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक पुत्र भगवत प्रसाद द्वारा कोतवाली सहसपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर पर घटना में शामिल नामजद व अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध मु०अ०सँ०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया,
गठित टीमों द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 06 अभियुक्तों रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम, शहबाज पुत्र शहीद,
इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन, इन्तजार पुत्र जमील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
प्रकरण में नामजद व फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा जांच पड़ताल करते हुए उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी।
पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासोें के परिणाम स्वरूप आज 02जुलाई 26 को पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त अमन को उसके दो अन्य साथी साजेव,
व आजम के साथ हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त में अमन पुत्र मासूम निवासी ग्राम बैरागीवाला, कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 24 वर्ष,