Headlines

Stone :- सतपुली-पौड़ी मार्ग पर इनोवा गाड़ी के ऊपर गिरे पत्थर सवारी सुरक्षित

पौड़ी 02 जुलाई 2026 ।

 थाना सतपुली से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक इनोवा यात्री गाड़ी के ऊपर अचानक मलबा एवं पत्थर गिर गया है।

सूचना के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए थे।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट सतपुली से सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो थैलीसैंण से दिल्ली जा रहे थे।

इनमें संपत्ति देवी (68 वर्ष), दिलबर सिंह (46 वर्ष), ओजस नेगी (08 वर्ष), प्रशांत नेगी (13 वर्ष), करिश्मा नेगी (36 वर्ष) तथा वाहन चालक शामिल थे।

लगातार हो रही वर्षा एवं भूस्खलन की आशंका के बीच एस डी आर एफ टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं दक्षता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

सेनानायक एस डी आर एफ अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशवासियों एवं यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि,

वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार वर्षा एवं भूस्खलन की घटनाओं की संभावना बनी हुई है।

ऐसे मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा के दौरान मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा एस डी आर एफ को सूचना दें।

आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

ये भी पढ़ें:   Search 🔍:- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *