Headlines

Shot :- मां बेटे में कहासुनी होने पर बेटे ने मां को मारी गोली

 ऋषिकेश 06 जुलाई 2026।

 कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति ने अपनी माता को गोली मारने की सूचना मिली।

सूचना ही स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा,मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ उम्र 32 वर्ष द्वारा अपनी माता उषा देवी गौड़  उम्र 63 वर्ष से किसी बात पर कहासुनी होने पर,

12 बोर के तमंचे से फायर किया गया, जिससे उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई,

जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया, जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

आरोपी सुमित गौड़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़,

जो माजरी ग्रांट थाना डोईवाला में रहते हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी युवक सुमित गौड़ के नशे का आदी होने की बात शुरुआती जांच में सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है।

फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *