Headlines

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने पकड़ा 

देहरादून – थाना सेलाकुई पर एक युवती ने लेबर का कार्य करने वाले रियाज के द्वारा बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने संबंधी प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 30/24 धारा 323/354 (घ)/ 376(3)/भादवी तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम रियाज पंजीकृत किया गया ।

मामले की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02/03/24 को धूलकोट तिराहे से अभियुक्त रियाज पुत्र फैयाज निवासी शेरपुर कस्बा थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   Power Cuts :- सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली कटौती, केंद्र ने उत्तराखंड को दी अतिरिक्त बिजली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *