रेस्क्यूRescue:-पांच दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से किया रेस्क्यू Panchur Varta8 July 20268 July 202601 min रानीखेत 08 जुलाई 2026। राज्य आपदा प्रतिवादन बल की पोस्ट सरिया पानी टीम ने मजखाली क्षेत्र से विगत 01 जुलाई 26 से लापता चल रही, युवती की सघन खोजबीन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया। प्राप्त सूचना के अनुसार, थाना रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत मजखाली निवासी युवती 01 जुलाई 26 से लापता थी। एस डी आर एफ पोस्ट सरिया पानी की टीम के उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान संचालित कर रही थी। खोज अभियान के दौरान टीम ने सुंदर खाल से लगभग 12–13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी। एस डी आर एफ टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए, युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया, जहाँ से उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया। ये भी पढ़ें: Recovered :- रेस्क्यू टीम ने धौलीगंगा नदी में पंकज रुधौला का शव बरामद किया Post navigation Previous: Horoscope:- देखिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और अपना राशिफलNext: Heroes’ Journey:- कारगिल विजय दिवस पर निकलेगी ‘रन फॉर कारगिल हीरोज़’ यात्रा – मंत्री जोशी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Recovered :- रेस्क्यू टीम ने धौलीगंगा नदी में पंकज रुधौला का शव बरामद किया Panchur Varta22 August 202622 August 2026 0
Body Recovered:- शक्ति नहर में गिरी कार लापता व्यक्ति का शव बरामद Panchur Varta21 August 202621 August 2026 0
Search Intensifies:- अत्याधुनिक तकनीक से तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज Panchur Varta19 August 2026 0
Tunnel Rescue:- टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूरा 11 श्रमिक सकुशल बाहर निकाले गए, 11 की दुखद मौत Panchur Varta19 August 202619 August 2026 0