Headlines

Students’ Voice:- राहुल गांधी बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवाद

 देहरादून 17 जुलाई 2026।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य,

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत में नारे लगाए और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

राहुल गांधी का यह दौरा उत्तराखंड की राजनीति और युवा वर्ग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देहरादून पहुंचने के बाद उनका काफिला सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के लिए रवाना हुआ।

राहुल गांधी आज देहरादून स्थित बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में वे विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों, युवाओं और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं,

लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका और देश के समकालीन मुद्दों पर खुली चर्चा करना है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ सुनने और उनके सुझावों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए देहरादून में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी नेताओं का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच मिलेगा,

और शिक्षा तथा रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होगी।

राहुल गांधी के संबोधन को लेकर छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:   Will Have to Regret:- पुलिस के आला अधिकारियों पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले- "समय आने पर अपने किए पर पछताना पड़ेगा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *