Headlines

Slobbery:- राहुल गांधी से रिया थापा के पिता की मुलाकात, बेटी को याद कर भावुक हुआ परिवार

देहरादून 17 जुलाई 2026।

भारी बारिश के बीच छात्रों का बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम मैं बड़ी तादाद में पहुंचना,

और 3से 4 घंटे के इंतजार के बाद राहुल गांधी को धैर्य से सुनना साबित करता है कि छात्र इस मामले में कितने गंभीर हैं।

वहीं ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब दिवंगत छात्रा रिया थापा के परिजन कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंच पर रिया थापा के पिता से बातचीत की और उनकी बेटी के बारे में जानकारी ली।

बातचीत के दौरान रिया के पिता ने राहुल गांधी को अपनी बेटी और उसके साथ हुई घटना के बारे में बता रहें थे।

वहीं, मंच के नीचे बैठी रिया की मां और बहन यह दृश्य देख भावुक हो गईं।

बेटी की याद आते ही दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और काफी देर तक वे अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस मार्मिक पल को महसूस किया।

कुछ समय के लिए पूरे सभागार में भावनात्मक माहौल बन गया।

राहुल गांधी ने रिया के परिवार की पीड़ा को गंभीरता से सुना और उन्हें ढांढस बंधाया।

https://youtube.com/shorts/At3FWJ6YGLQ?si=qyosJg4yAXyd66pF

रिया थापा के परिजनों की मौजूदगी और मंच पर हुई इस बातचीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक मोड़ दे दिया।

बेटी को खोने का दर्द एक बार फिर परिवार की आंखों से छलक उठा,

जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

ये भी पढ़ें:   Horoscope :- देखिए शुक्रवार का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *