विशेषSlobbery:- राहुल गांधी से रिया थापा के पिता की मुलाकात, बेटी को याद कर भावुक हुआ परिवार Panchur Varta17 July 202617 July 202601 mins देहरादून 17 जुलाई 2026। भारी बारिश के बीच छात्रों का बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम मैं बड़ी तादाद में पहुंचना, और 3से 4 घंटे के इंतजार के बाद राहुल गांधी को धैर्य से सुनना साबित करता है कि छात्र इस मामले में कितने गंभीर हैं। वहीं ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब दिवंगत छात्रा रिया थापा के परिजन कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंच पर रिया थापा के पिता से बातचीत की और उनकी बेटी के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान रिया के पिता ने राहुल गांधी को अपनी बेटी और उसके साथ हुई घटना के बारे में बता रहें थे। वहीं, मंच के नीचे बैठी रिया की मां और बहन यह दृश्य देख भावुक हो गईं। बेटी की याद आते ही दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और काफी देर तक वे अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस मार्मिक पल को महसूस किया। कुछ समय के लिए पूरे सभागार में भावनात्मक माहौल बन गया। राहुल गांधी ने रिया के परिवार की पीड़ा को गंभीरता से सुना और उन्हें ढांढस बंधाया। https://youtube.com/shorts/At3FWJ6YGLQ?si=qyosJg4yAXyd66pF रिया थापा के परिजनों की मौजूदगी और मंच पर हुई इस बातचीत ने कार्यक्रम को भावनात्मक मोड़ दे दिया। बेटी को खोने का दर्द एक बार फिर परिवार की आंखों से छलक उठा, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। ये भी पढ़ें: Horoscope:- बुधवार: जानिए आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल Post navigation Previous: Students’ Voice:- राहुल गांधी बन्नू स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, छात्रों और युवाओं से करेंगे संवादNext: Zodiac:-भगवान शनिदेव और हनुमान जी की आराधना से मिलेगी विशेष कृपा, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का हाल Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Horoscope:- बुधवार: जानिए आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल Panchur Varta21 October 202621 October 2026 0
Importance:-शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद भी जारी रहती है मां दुर्गा की आराधना, जानिए पूजा-पाठ और सात्विक दिनचर्या का महत्व Panchur Varta20 October 202620 October 2026 0
Horoscope:- मंगलवार का पंचांग और राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल Panchur Varta20 October 202620 October 2026 0