Headlines

Safe:- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने किया टनल का निरीक्षण; टनल पूरी तरह सुरक्षित

 रुद्रप्रयाग 29 जुलाई 2026।

लगातार हो रही वर्षा के बीच रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बुधवार को केदारनाथ हाईवे को बद्रीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली 910 मीटर लंबी रुद्रप्रयाग बाईपास टनल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं भू-वैज्ञानिकों को तत्काल विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण टनल के बाहरी स्लोप ट्रीटमेंट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है।

इस घटना से टनल के जनरेटर रूम की छत को आंशिक क्षति पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टनल की संरचना पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसके भीतर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तकनीकी टीम और जियोलॉजिस्ट को प्रभावित स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण कर ढलान की स्थिरता का वैज्ञानिक आकलन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परियोजना अभी डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड में है, इसलिए संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य,

एवं स्लोप ट्रीटमेंट दोबारा कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि भू-वैज्ञानिकों की टीम अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी,

जिसके आधार पर आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थल की लगातार निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कार्यदायी संस्था के डीजीएम करन, लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) के सहायक अभियंता सौरव ढौंडियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   Administrative Reshuffle:- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के एएसपी बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *