Headlines

Rescue :- हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर एस डी आर एफ ने डूब रहे कांवड़िये का रेस्क्यू किया 

हरिद्वार 29 जुलाई 2026।

कांवड़ यात्रा ड्यूटी के दौरान जनपद हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर एक कांवड़िये के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एस डी आर एफ  उत्तराखण्ड की टीम ने बिना विलंब त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

एस डी आर एफ टीम ने अत्यंत सूझबूझ एवं दक्षता का परिचय देते हुए डूब रहे युवक योगेश पुत्र सज्जन (उम्र 19 वर्ष), निवासी जनपद जींद, हरियाणा को सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

युवक की जान बचने पर उसके परिजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने एस डी आर एफ टीम का आभार व्यक्त किया।

उक्त रेस्क्यू अभियान में अपर उप निरीक्षक आशिक अली, आरक्षी नितेश खेतवाल, आरक्षी सुरेन्द्र,

एवं तकनीशियन अंकित पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं पेशेवर रेस्क्यू कौशल के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।

ये भी पढ़ें:   Helicopter 🚁 Crashes :- बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सभी छह लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *