Headlines

hand Over:- ऑटो में छूटे महिला के लैपटॉप को पुलिस ने ढूंढकर महिला को सौंपा 

 देहरादून 29 जुलाई 2026।

 रिया अरोड़ा पत्नी एच एस अरोड़ा निवासी- पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा चौकी आराघर पर आकर बताया कि वे परेड ग्राउण्ड से एक ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड तक आयीं थी।

तथा जल्दबाजी में उनका बैग उस ऑटो में छूट गया, जिसमें उनका लैपटॉप व शोध से सम्बन्धित 03 वर्ष का महत्वपूर्ण डाटा है।

सूचना पर चौकी प्रभारी आराघर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ऑटो के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी करते हुए।

ऑटो की पहचान कर ऑटो चालक को चौकी आराघर पर बुलवाया गया,

जिससे महिला के उक्त लैपटॉप को प्राप्त कर लैपटॉप को रिया अरोड़ा के सुपुर्द किया गया।

अपने खोये हुए लैपटॉप को वापस पाकर रिया अरोड़ा द्वारा दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही व कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

ये भी पढ़ें:   Identification:- हिंदी दिवस: भाषा के सम्मान से राष्ट्र की पहचान तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *