Headlines

R ecovered:- रातीघाट के निकट एस डी आर एफ ने रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद किया 

नैनीताल 02 अगस्त 2026।

एस डी आर एफ पोस्ट खैरना को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि,

रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में एक युवक के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम के उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में,

  पोस्ट खैरना की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा नदी के संभावित क्षेत्र में गहन एवं व्यवस्थित सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

लगातार अथक प्रयासों के उपरांत एस डी आर एफ टीम ने नदी से एक युवक का शव बरामद किया,

जिसकी पहचान प्रिंस वगोरिया, निवासी राजस्थान के रूप में हुई।

एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *