रेस्क्यूR ecovered:- रातीघाट के निकट एस डी आर एफ ने रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद किया Panchur Varta2 August 202601 min नैनीताल 02 अगस्त 2026। एस डी आर एफ पोस्ट खैरना को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, रातीघाट के निकट रामगढ़ नदी में एक युवक के डूब जाने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम के उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में, पोस्ट खैरना की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा नदी के संभावित क्षेत्र में गहन एवं व्यवस्थित सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। लगातार अथक प्रयासों के उपरांत एस डी आर एफ टीम ने नदी से एक युवक का शव बरामद किया, जिसकी पहचान प्रिंस वगोरिया, निवासी राजस्थान के रूप में हुई। एस डी आर एफ टीम द्वारा शव को सावधानीपूर्वक नदी से बाहर निकालकर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। ये भी पढ़ें: Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर Post navigation Previous: Zodiac Signs:- रविवार: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफलNext: Partnership:- ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Rescue :- पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने निकाला खाई से Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Accident:- खन्यासणी के पास वाहन दुर्घटना: एक की मौत, 11 घायल; तीन गंभीर देहरादून रेफर Panchur Varta16 September 202616 September 2026 0
Safe:- चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा को लेकर हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा Panchur Varta15 September 202615 September 2026 0
Safe:- केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौटे श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षित पार कराया गया Panchur Varta14 September 202614 September 2026 0