Skip to content
यमकेश्वर 02 जुलाई 2026।
हरियाणा निवासी रामशरण श्री नीलकंठ महादेव के दर्शन हेतु जा रहे थे।
इसी दौरान पैदल मार्ग पर तोली सड़क गेट के पास सीढ़ियों से फिसलकर गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं,
तथा पैर में चोट लगने से वे चलने में असमर्थ हो गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मयंक डबराल, आरक्षी जीतपाल राणा,
होमगार्ड अनिल कुमार एवं मुख्य आरक्षी विनोद दिलवाल तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घायल श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।