Headlines

Dehradun News:- शीतली प्राणायाम करने से शरीर का तापमान करें नियंत्रित

देहरादून – योग अभ्यास को अगर हम अपनी दिनचर्या में ढालें तो इससे काफी फायदा होता है और इससे हमारा तन और मन भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए कुछ योग क्रियाएं पहले के लेखों में इनका  उल्लेख किया गया है।

और आज हम शीतली प्राणायाम  व अन्य  प्राणायाम के बारे में जानेंगे,  शीतली प्राणायाम अर्थ है शीतल होना। यह साधक के चित को शांत करता है और मन की व्यग्रता को दूर करता है। जैसा कि शीतली प्राणायाम नाम से ही स्पष्ट है, यह शरीर और मन को शीतलता प्रदान करता है।

इसकी सृष्टि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ही विशेष रूप से की गई है। इस प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में सामंजस्य बनता है और मन भी एकदम शांतचित्त हो जाता है।

ये भी पढ़ें:   👣Foot wash :-सीएम धामी ने पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

शीतली प्राणायाम करने से यह लाभ होते है शीतली प्राणायाम रक्त को शुद्ध करता है।यह शरीर और मन में शीतलता प्रदान करता है।उच्च रक्तचाप वाले व्यक्तियों के लिए यह विशेष लाभप्रद है।यह भूख और प्यास का शमन करता है।

अपच और पित्त के कारण होने वाले अपच और अन्य व्याधियों को दूर करता है।यह पुरानी से पुरानी बदहजमी और तिल्ली रोग से छुटकारा दिलाता है।यह त्वचा और नेत्रों के लिए भी लाभदायक है।

भ्रामरी प्राणायाम भ्रामरी शब्द भ्रमर से लिया गया है, जिसका मुख्य अर्थ है भौंरा। इस प्राणायाम के अभ्यास के समय निकलने वाला स्वर भ्रमर के गुंजन के स्वर की तरह होता है।

ये भी पढ़ें:   SIR:- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भ्रा मरी को करने से होते है यह लाभ

भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास तनाव से मुक्त करता है और चिंता, क्रोध एवं अतिसक्रियता को घटाता है।भौरे जैसी आवाज का प्रतिध्वनिक प्रभाव तंत्रिकातंत्र एवं मस्तिष्क पर लाभकारी होता है।

यह महत्वपूर्ण शांतिकारक अभ्यास है, जो तनाव संबंधी विकारों को दूर करने में लाभकारी होता है।यह एकाग्रता पर ध्यान की आरंभिक अवस्था में उपयोगी है।

ध्यान एक ऐसा योग है जिसमें हम  एकाकृत होकर आंख बंद करके ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।ध्यान लगातार चिंतन-मनन की एक क्रिया है।

इस योगासन को करने के लाभ:शांत चित्त,अच्छी एकाग्रता,बेहतर स्पष्टता,बेहतर संवाद,मस्तिष्क एवं शरीर का कायाकल्प व विश्राम में फायदेमंद है। तो यह थी हमारी सूक्ष्म योग अभ्यास पर एक छोटा सा लेख अगर आप इसे अपने जीवन में रूपांतरित करते हैं तो आपको इससे काफी लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *