Headlines

Inspection :- कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

हरिद्वार 09 अगस्त 2026।

  कांवड़ मेला-2026 के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड विनय शंकर पांडे,

तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा,

एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर निगम हरिद्वार के शांतिकुंज,

भूपतवाला, अपर रोड, हर की पौड़ी और बिल्केश्वर आदि क्षेत्रों में स्थित विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया ।

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने भूपतवाला स्थित एक डेयरी से दूध,

शांतिकुंज स्थित एक ढाबे से खुली लाल-मिर्च पाउडर एवं खुली हल्दी पाउडर सहित कुल 03 नमूने जांच हेतु लिए गए।

साथ ही खड़खड़ी, भूपतवाला और शांतिकुंज क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने,

ताज़ा खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने, बासी सामग्री न बेचने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए।

इस अभियान दल में एक अन्य वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे मौजूद रहे।

      वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान पनीर के 03 नमूने जांच हेतु लिए गए तथा लगभग 90 किलोग्राम खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

        विभाग ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Public Participation :- स्वच्छ एवं सुंदर शहर के लिए जनसहभागिता जरूरीः डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *