Skip to content
देहरादून 10 अगस्त 2026।
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
पिछले 24 घंटों में देहरादून के हाथीबड़कला में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रायसी और थल में नदियां चेतावनी स्तर पर हैं। चारधाम यात्रा मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं।
1700 से ज्यादा बंद सड़कें खोली जा चुकी हैं। प्रशासन ने सैटेलाइट इमेजरी से पिथौरागढ़,
चमोली और उत्तरकाशी के संवेदनशील इलाके चिन्हित किए हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि एडवाइजरी का पालन करें।
बरसात के समय ट्रेवल न करें। गदेरे और फिसलन वाली जगहों से बचें।